पीएम मोदी के सेवा जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल उद्देश्य : विजय शिवहरे अभियान के जिला संयोजक महामंत्री राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया

0
IMG-20260907-WA0128

पीएम मोदी के सेवा जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल उद्देश्य : विजय शिवहरे

अभियान के जिला संयोजक महामंत्री राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया

हाथरस, 7 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश, प्रदेश और जनपद स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सेवा को शासन की संस्कृति के रूप में स्थापित करने का संदेश दिया जाएगा।
इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान-2026 की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!