20 साल पुराना चकमार्ग विवाद सुलझा, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

0
Screenshot_20260907_174244_Gallery

20 साल पुराना चकमार्ग विवाद सुलझा, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

हाथरस। तहसील हाथरस क्षेत्र के ग्राम मितई में करीब 20 वर्षों से लंबित चल रहे चकमार्ग के विवाद का प्रशासन ने शांतिपूर्ण समाधान करा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार हाथरस हेमंत कुमार एवं नायब तहसीलदार शिव कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
राजस्व टीम ने मामले से जुड़े सभी पक्षों से वार्ता कर आपसी सहमति बनाई और खसरा संख्या 572 से संबंधित चकमार्ग को निकलवाने की कार्रवाई कराई। इस दौरान लंबे समय से चले आ रहे विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से निस्तारण किया गया।
चकमार्ग का रास्ता खुलने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की पहल और सभी पक्षों की सहमति से दो दशक पुराने विवाद के समाधान से ग्रामीणों में राहत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!