श्रद्धाभाव के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

0
IMG-20260924-WA0044

श्रद्धाभाव के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

 


हाथरस। गणेश विसर्जन उत्सव के अवसर पर वी.आर. अथर्ववेद फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी।
इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, शांति एवं संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की। विसर्जन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
इस मौके पर निदेशक अजय शर्मा, विशेष शर्मा एवं रीता शर्मा सहित शिवांगी, रिया, दिलीप कुमार, सौरभ अग्रवाल, सोनल, विमल, शुभम, तुषार, संजय दीक्षित, जय उपाध्याय, अंकित गंगवार, मयूर शर्मा, अंकित कुमार, महेंद्र कुमार, छेदी लाल, हर्षिता, ममता, कनिया, कान्हा, शांति, उषा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने श्रद्धा के साथ कहा— “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!