ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में हाथरस के सिपाही शुभम शर्मा का शानदार प्रदर्शन बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया हाथरस पुलिस का गौरव

0
IMG-20260925-WA0051

ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में हाथरस के सिपाही शुभम शर्मा का शानदार प्रदर्शन
बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया हाथरस पुलिस का गौरव

 

 

हाथरस। 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में हाथरस ट्रैफिक पुलिस के सिपाही शुभम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से हाथरस पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में देशभर से पुलिस विभाग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शुभम शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और मेहनत के दम पर द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
शुभम शर्मा की इस उपलब्धि को हाथरस पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। उनके पदक जीतने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं साथी पुलिसकर्मियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभम शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और अपने सहयोगियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रोत्साहन को दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनका बल्कि पूरे हाथरस पुलिस परिवार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!