मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी कला की छटा, 20 विजेता सम्मानित

0
IMG-20261004-WA0050

मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी कला की छटा, 20 विजेता सम्मानित

हाथरस में चल रहे ऐतिहासिक लख्खी मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ शिविर में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम संयोजक अभिमेष गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक अनिमेष गुप्ता व कार्यक्रम अध्यक्ष उपमा वार्ष्णेय के नेतृत्व में हुआ।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी उंगलियों के जादू से हथेलियों पर मनमोहक कलाकृतियां उकेरीं।
प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर कैटेगरी में लगभग 70 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक एवं आधुनिक मेहंदी डिजाइनों का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने राजस्थानी, अरबी और मंडला आर्ट जैसी विभिन्न शैलियों में सुंदर और बारीक कलाकृतियां बनाकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने संयुक्त फैसला किया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय समेत जूनियर व सीनियर कैटेगरी के शीर्ष 10 प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया जिन्हें मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा वार्ष्णेय, श्रीमती सोनम वार्ष्णेय, श्रीमती माधुरी वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा गुप्ता, श्रीमती बीना वार्ष्णेय, व मुख्य सहयोगी के रूप में काव्य वार्ष्णेय (सभासद), मनोज वार्ष्णेय (एम फ्यूचर ट्रेडर्स) व शिविर अध्यक्ष प्रतीक वार्ष्णेय द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संयोजक अभिमेष गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा निखरती है और हमारी पारंपरिक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।
सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, और आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, चेतन वार्ष्णेय, देवांशु वार्ष्णेय, पारस वार्ष्णेय, कुणाल वार्ष्णेय, तनिष्क वार्ष्णेय, हर्ष राज वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, प्रतीक वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!