दशलक्षण पर्व के तहत निशुल्क नेत्र परीक्षण, गांधी जयंती पर 48 लोगों को बांटे चश्मे

0
IMG-20261002-WA0091

दशलक्षण पर्व के तहत निशुल्क नेत्र परीक्षण, गांधी जयंती पर 48 लोगों को बांटे चश्मे

 

हाथरस। श्रीमती कमलेश देवी जैन होम्योपैथिक एवं नेत्र चिकित्सालय द्वारा दशलक्षण पर्व के अंतर्गत निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद करीब 47-48 लोगों को गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इसके साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सालय में मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश जैन ने बताया कि जैन गली स्थित यह चिकित्सालय पिछले करीब 10 वर्षों से सर्व समाज के गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह चिकित्सालय एकता एंटरप्राइजेज, जयपुर द्वारा संचालित है, जबकि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी द्वारा इसकी देखरेख एवं व्यवस्थाओं का संचालन किया जाता है। चिकित्सालय का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!