समाज कल्याण एवं शांति संगठन की त्रैमासिक बैठक संपन्न: जनहित से जुड़ी 5 प्रमुख कार्ययोजनाओं पर लगी मुहर
समाज कल्याण एवं शांति संगठन की त्रैमासिक बैठक संपन्न: जनहित से जुड़ी 5 प्रमुख कार्ययोजनाओं पर लगी मुहर
हाथरस।
समाज कल्याण एवं शांति संगठन की महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक मथुरा रोड स्थित ‘मसाला दरबार’ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कपिल अग्रवाल ने की तथा कुशल संचालन जिला महामंत्री श्री उत्कर्ष शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और आगामी जनहित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व में संगठन द्वारा कराए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की समीक्षा कर उनकी सर्वसम्मति से संस्तुति की गई। इसके साथ ही संगठन से जुड़े नए सदस्यों का संगठन की पिन लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से आगामी दिनों के लिए 5 प्रमुख कार्ययोजनाएं तय की गईं:
1. दीपावली पर्व से पूर्व एक विशाल ‘ब्लड डोनेशन कैम्प’ का आयोजन किया जाएगा, जिससे जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
2.नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे।
3.आम जनमानस के प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श हेतु एक व्यापक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
4. स्थानीय श्मशान घाट के कायाकल्प, स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु जीर्णोद्धार कार्य प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
5. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक निरंतर मदद पहुँचाने हेतु संगठनात्मक अभियान को गति दी जाएगी।
बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कपिल अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से इन सभी सेवा संकल्पों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कपिल अग्रवाल, सुनील बर्मन, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, उत्कर्ष शर्मा, विनोद कुमार मित्तल, विजय कृष्ण गर्ग, रवि वार्ष्णेय, दिनेश सरदाना, केशव लाल अरोड़ा, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश शर्मा, सौरव वर्मा, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, भागवत स्वरूप गर्ग, कपिल अग्रवाल, श्री मोहन वार्ष्णेय, मोहित गर्ग, मनोज अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
