नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आधुनिक भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया

0
IMG-20261115-WA0048

नेहरू जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आधुनिक भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया

हाथरस। मोहनगंज स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित ब्रह्मदेव शर्मा ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत को आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं, शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और विकास की ऐसी आधारशिला रखी, जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण की सोच को आगे बढ़ाएं।

संजीव आँधीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू ने विकासशील भारत की मजबूत नींव रखी और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य किया।

मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बक्शी एवं किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी ने कहा कि नेहरू जयंती केवल जन्मदिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है।

पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह करते थे। उनका मानना था कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर ही देश का मजबूत भविष्य तैयार किया जा सकता है, क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य हैं।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ok ,जिला महासचिव ठाकुर कपिल सिंह, रामकुमार सारस्वत, प्रभाशंकर शर्मा, प्रदीप तेंगुरिया, गोविंद चतुर्वेदी, राकेश दीक्षित, कृपेन्द्र सिंह चौहान, रामनाथ सिंह, रूपेश साहिल सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

डॉ. मुकेश चंद्रा
जिला प्रवक्ता, कांग्रेस कमेटी हाथरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!