IMG-20261114-WA0094

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों के लिए शिक्षकों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

इस अवसर पर 2025-26 दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को 90% से ऊपर अंक लाने पर लगभग 56 दसवीं व 14 बारहवीं के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Hathars आज विद्यालय में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के छवि चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुष्प हार व पुष्पांजलि अर्पित करके किया। प्रधानाचार्य फादर प्रकाश, मैनेजर फादर जोर्ज पॉल ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फादर प्रिंसिपल ने बच्चों को अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 2025-26 के दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावक गण, शिक्षक, शिक्षिकाएँ व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!