अमेठी यूनिवर्सिटी लखनऊ के छात्र मुदित भारद्वाज बने यूपी रैकेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष
अमेठी यूनिवर्सिटी के छात्र मुदित भारद्वाज बने यूपी रैकेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष
लखनऊ। अमेठी यूनिवर्सिटी के छात्र मुदित भारद्वाज को उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में रैकेटबॉल खेल को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी क्रम में इंडियन रैकेटबॉल एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश रैकेटबॉल एसोसिएशन को आधिकारिक राज्य सदस्य संघ के रूप में एक वर्ष की प्रोविजनल मान्यता प्रदान की है। इस मान्यता के बाद प्रदेश के रैकेटबॉल खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण और खेल से जुड़े नए अवसर मिलने की राह आसान होगी।
मुदित भारद्वाज के युवा नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में रैकेटबॉल को बढ़ावा मिलने तथा नई प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर मिलने की उम्मीद है। खेल प्रेमियों ने उनके अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश में रैकेटबॉल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
