राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी के संगठन का विस्तार

0
IMG-20260830-WA0048

हाथरस.राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी द्वारा लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा हे,इसी क्रम में संगठन विस्तार करते हुए हाथरस जनपद से पार्टी द्वारा ब्रजक्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय पाठक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मती पूनम शर्मा को नियुक्त किया हे।विजय पाठक पूर्व में R S S व विद्यार्थी परिषद में कई दायित्वों पर रहे हे। वही हाथरस से दूसरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मती पूनम शर्मा को बनाया गया हे यह भी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी हे।वर्तमान में यह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R A M) पार्टी में जिले की जिला उपाध्यक्ष पद पर थी पार्टी ने इनकी सक्रियता को देखते हुए ब्रजक्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हे।जानकारी देते हुए पार्टी के जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया कि इन दोनों की नियुक्ति पार्टी संस्थापक श्री मान अलंकार अग्निहोत्री जी के निर्देशन पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री मान विश्वदीप अवस्थी एड.द्वारा की गई हे।ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष की घोषणा होने पर हाथरस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!