दाऊजी मेले में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, नृत्य-गायन प्रतियोगिता में गूंजा तालियों का शोर

0
IMG-20260926-WA0101

दाऊजी मेले में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, नृत्य-गायन प्रतियोगिता में गूंजा तालियों का शोर


हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी एवं तृतीय प्रांतीयकृत मेले के तहत भव्य बाल नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से पहुंचे बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नीरज वार्ष्णेय के संयोजन में किया गया। अतुल आंधीवाल एडवोकेट के निर्देशन तथा नवाब वर्मा के समन्वय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में बच्चों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य के साथ-साथ गायन में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में शिवाय वर्मा ने प्रथम, सिद्धि गुप्ता ने द्वितीय तथा पूर्वी वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं गायन प्रतियोगिता में फरहान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हसायन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में आईएसएम पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुपर डांसर फेम अनुराग सिंह चौहान एवं कोरियोग्राफर कपिल चंदेल ने निभाई। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बना और अभिभावकों एवं दर्शकों ने भी प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!