सादाबाद में पूर्व फौजी और पहली पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

0
IMG-20260927-WA0047

सादाबाद में पूर्व फौजी और पहली पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

 

 

सादाबाद। थाना सादाबाद क्षेत्र के बायपास आगरा रोड पर स्थित ताज बॉडी के पास रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पूर्व सैनिक और उनकी पहली पत्नी का शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिला। अज्ञात हमलावरों ने दोनों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

*सुबह 8:30 बजे खुला राज*

मृतक समसुद्दीन (58 वर्ष) सेना से सेवानिवृत्त थे और बायपास पर ही फैब्रिकेशन का काम करते थे। दुकान के ऊपर बने घर में वे अपनी पहली पत्नी समीना उर्फ सद्दो (55 वर्ष) के साथ रहते थे। समीना से उनकी कोई संतान नहीं थी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे तक जब समसुद्दीन नीचे नहीं आए, तो उनका एक परिचित युवक उन्हें देखने ऊपर कमरे में गया। सीढ़ियों का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। युवक ने कमरे में प्रवेश किया तो देखा कि समसुद्दीन और समीना के शव खून से लथपथ पड़े थे। यह दृश्य देखते ही उसने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

*पास में ही अलग रहती है दूसरी पत्नी*

करीब 14 साल पहले समसुद्दीन ने आगरा के आजमपाड़ा निवासी सीमा से दूसरा विवाह किया था। सीमा से उनके तीन बच्चे (दो लड़कियां और एक लड़का) हैं। दूसरी पत्नी सीमा अपने बच्चों के साथ घटनास्थल के पास ही अलग मकान में रहती हैं।

*पारिवारिक विवाद की आशंका, जांच शुरू*

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी चिरंजीवनाथ और एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए। मृतकों की गर्दन व पेट पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!