दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए नगर पालिका में नही लगी लिफ्ट तो शासन ने भेजा अनुस्मारक

0
IMG-20260818-WA0094

दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए नगर पालिका में नही लगी लिफ्ट तो शासन ने भेजा अनुस्मारक

हाथरस। दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए नगर पालिका में लिफ्ट लगाने के शासन के निर्देश के बाद भी पालिका द्वारा समुचित कार्यवाही न किये जाने पर शासन स्तर से जिला प्रशासन को पुनः अनुस्मारक भेजकर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य सागर शर्मा ने 4 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद के प्रथम तल पर स्थित कार्यालयों में आने वाले दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाए जाने की मांग उठाई थी। इस संबंध में शासन के नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र ने 17 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद कार्रवाई की स्थिति की सूचना शासन को प्राप्त नहीं होने पर 28 सितंबर 2026 को अनु सचिव चन्द्रपाल सिंह ने जिलाधिकारी को पुनः अनुस्मारक भेजा है। पत्र में पूर्व में भेजे गए शासनादेश का संदर्भ देते हुए प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराई जाने तथा की गई कार्रवाई से शासन को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सागर शर्मा ने कहा कि नगर पालिका के प्रथम तल पर स्थित कार्यालयों में पहुंचना दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों के लिए कठिनाईपूर्ण है। ऐसे में लिफ्ट की व्यवस्था होने से उन्हें काफी सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने शासन से इस प्रकरण में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!