हाथरस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
- हाथरस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लगाए नारे, विरोध प्रदर्शन के दौरान पोस्टर फाड़े. दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हाथरस। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में हाथरस में युवाओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सासनी गेट क्षेत्र के युवाओं के नेतृत्व में दर्जनों प्रदर्शनकारी पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में नारेबाजी की और चुनाव आयोग को बदनाम करने की कथित कोशिशों पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व हिन्दूबादी नेता दीपक शर्मा कर रहे थे . उनके साथ संध्या आर्य, शिवम पंडित नगरिया, सुंदरम शर्मा, हर्षित गौड़, देव जायसवाल, अभिषेक रंजन आर्य और सुनील अग्रवाल भी थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीरें थीं। उन्होंने “सीईसी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए चुनाव आयोग के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि देश में आंदोलन के नाम पर अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट और उनकी वर्दियां फाड़ने की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यों का समर्थन करते हुए कहा कि मतदाता सूची से कथित फर्जी नामों और अवैध रूप से दर्ज प्रविष्टियों को हटाने की प्रक्रिया का विरोध करने के बजाय निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग को बदनाम करने के कथित प्रयासों पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। CEC ज्ञानेश कुमार जी देश से घुसपैठियों को हटा रहे हैं, फर्जी वोट हटवा रहे हैं तो क्या गलत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि विदेशी फंडिंग से चल रही कॉकरोच पार्टी चुनाव आयोग को बदनाम कर रही है। जो पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर रहे हैं, उनके CCTV देखकर उनको जेल भेजा जाए।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार पर रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने के मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
