दुर्गाष्टमी पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शक्ति साधना कार्यक्रम सम्पन्न

0
FB_IMG_1791989336336

दुर्गाष्टमी पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शक्ति साधना कार्यक्रम सम्पन्न

सासनी (हाथरस)। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी, प्रखंड सासनी द्वारा दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर भव्य शक्ति साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व दुर्गा माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सर्वप्रथम बहनों द्वारा *आचार पद्धति* के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

इसके पश्चात मातृशक्ति की प्रतीक दुर्गा वाहिनी की बहन प्रगति वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय,दीपा वार्ष्णेय,ब्रजवाला वार्ष्णेय, प्रियंका पालीवाल, सुनीता शर्मा, सरिता वार्ष्णेय,निशा सेंगर द्वारा *शस्त्र पूजन* किया गया। शस्त्र पूजन का उद्देश्य नारी शक्ति में आत्मरक्षा और राष्ट्र रक्षा के भाव को जागृत करना है। मुख्य वक्ता प्रियांशी वार्ष्णेय (जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी)ने कहा कि शस्त्र केवल सुरक्षा के लिए है और हर नारी को आत्मनिर्भर और सशक्त होना चाहिए।

कार्यक्रम में सामूहिक रूप से *दुर्गा चालीसा* का पाठ, शक्ति भजनों और दिव्य *आरती* के साथ समापन किया गया। पूरा वातावरण जय श्री राम और जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रखंड की बड़ी संख्या में मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों के अतिरिक्त प्रांत सेवा टोली के सदस्य विद्या भूषण जी गर्ग, प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रखंड सहमंत्री जयपालसिंह कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,राजू माहौर सत्संगी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मातृशक्ति संयोजिका बहिन प्रगति वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षा अर्चना शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!