ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
हाथरस, 07 सितम्बर, 2026 (सूचना विभाग)। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की चल रही प्रथम स्तरीय जाँच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अधिकृत इंजीनियरों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जाँच प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
