115वें दाऊजी मेले और गौरवशाली इतिहास को सोशल मीडिया से मिलेगी वैश्विक पहचान: डीएम अतुल वत्स

0
IMG-20260908-WA0044(2)

115वें दाऊजी मेले और गौरवशाली इतिहास को सोशल मीडिया से मिलेगी वैश्विक पहचान: डीएम अतुल वत्स

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

 

हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद हाथरस की पौराणिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और आगामी 115वें राजकीय श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेले की भव्यता को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाना रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि हाथरस का गौरवशाली इतिहास, लोक संस्कृति और दाऊजी महाराज का लक्खी मेला यहां की अनूठी पहचान हैं। इनसे जुड़ी अनसुनी और रोचक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने में डिजिटल क्रिएटर्स की भूमिका अहम है। उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स से जनपद की धरोहरों और मेले पर उच्च गुणवत्ता वाली तथ्यपरक व आकर्षक वीडियो बनाने की अपील की।
क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वीडियो/कंटेंट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ व रचनात्मक प्रस्तुति देने वाले प्रथम स्थान के प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार और अन्य चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व) ने 115वें मेले की भव्य तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान सूचना अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, पालिका अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!