विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन
विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोज

हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद, प्रखंड हाथरस द्वारा आज 10 सितंबर 2026, गुरुवार को श्री कृष्ण गौशाला, गौशाला रोड, हाथरस में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम , भगवान श्री कृष्ण एवं भारत माता के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण व मंगलाचरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी श्री हीरेन्द्र वार्ष्णेय जी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में माननीय श्री मुकेश खांडेकर जी, क्षेत्र संगठन मंत्री, मेरठ क्षेत्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉ. पी. पी. सिंह जी, नगर संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हाथरस रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ प्रताप सिंह जी, एम.डी.एस., प्रोस्थोडॉन्टिस्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता श्री मुकेश खांडेकर जी ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा हिन्दू समाज की एकता और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि व नगर संघ चालक मा०डॉ. पी. पी. सिंह जी ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री हीरेन्द्र वार्ष्णेय जी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
दिनेश शर्मा जी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, अजय कुलश्रेष्ठ सह विभाग कार्य, मनोज अग्रवाल राय वाले, शरद तिवारी जी, मोहन बृजेश रावत वैद्य, दीपेश अग्रवाल सराफ, कपिल अग्रवाल, नरेश वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, अभिषेक रंजन आर्य, संध्या आर्य, वासुदेव माहौर, डोली माहौर,जय शर्मा, तरुण शर्मा, सुरेश अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी योगेद्र कृष्ण नारायण ममता गर्ग रिचा खंडेलवाल प्रियांशी वार्ष्णेय कनक खंडेलवाल दीप्ति वार्ष्णेय नीलिमा शर्मा रेनू गुप्ता, आदि की गरमामई उपस्थित रहीं भानु प्रताप सक्सेना जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद उमाकांत विभाग संगठन मंत्री देवराज जी जिला संगठन मंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा जी कनक जी जिला उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल जिला उपाध्यक्ष अमित भार्गव जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल नगर अध्यक्ष संजय गर्ग विद्याभूषण गर्ग नीरज शर्मा मनोज वार्ष्णेय दाऊदयाल वर्मा महेश वर्मा राहुल चौधरी राहुल कुमार प्रिंस अरोड़ा छोटू राणा शिवम शर्मा हर्षित गॉड अनमोल अग्निहोत्री लक्ष्मण दीक्षित गौरव प्रजापति कृष्ण वर्मा हर्ष चौहान अमरदीप पवन वार्ष्णेय जगदीश शर्मा हेमंत कौशल गोपाल शर्मा कृष्ण शर्मा तरुण शर्मा, आदि का कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय सहयोग रहा
समारोह में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री प्रवीण खण्डेलवाल व नगर मंत्री विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया ।
