हाथरस में कपड़े के मॉल में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

0
Screenshot_20260911_120901_Gallery

हाथरस में कपड़े के मॉल में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा कार्यालय के पास स्थित एक कपड़े के मॉल में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि आग कपड़े के मॉल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। कपड़े और अन्य सामान होने के चलते आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया और आसपास की दुकानों व प्रतिष्ठानों तक आग पहुंचने से रोकने का प्रयास किया।
आग लगने की सूचना पर डायल 112 की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।


आग की चपेट में आने से मॉल में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की कार्रवाई के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!