हाथरस में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय

0
IMG-20260911-WA0019

हाथरस में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय

हाथरस। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यालयीय प्रशासन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यों का नया आवंटन किया गया है।  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ  सिन्हा  के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और संबंधित अधिकारियों को आवंटित दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

योगेन्द्रकृष्ण नारायण को क्षेत्राधिकारी सादाबाद की जिम्मेदारी

पुलिस उपाधीक्षक  योगेन्द्रकृष्ण नारायण को क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पद का दायित्व सौंपा गया है। वह थाना सादाबाद, सहपऊ, चंदपा और मुरसान का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, शांति, कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।

जयेन्द्र नाथ अस्थाना को अहम जिम्मेदारियां

पुलिस उपाधीक्षक जयेन्द्र  नाथ अस्थाना को क्षेत्राधिकारी  दायित्व दिया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें आंकिक शाखा के प्रभारी राजपत्रित अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वह आंकिक शाखा से संबंधित दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
लाइन क्षेत्राधिकारी को कई शाखाओं की जिम्मेदारी
पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्राधिकारी लाइन को क्षेत्राधिकारी कार्यालय, साइबर क्राइम, थाना एएचटी, चुनाव और अपराध से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं। इसके साथ ही डायल-112, पत्र व्यवहार शाखा, भवन, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, फील्ड यूनिट और डीसीआर सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं लोकशिकायत से जुड़े राजकीय कार्यों का भी निष्पादन करेंगे।

पुलिस प्रशासन के अनुसार कार्यों के इस नए आवंटन का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना तथा पुलिस कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!