नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का किया गया अभिनंदन

0
IMG-20261001-WA0072

नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का किया गया अभिनंदन

अलीगढ़, 1 अक्टूबर। वार्ड 69 के शक्तिनगर मोहल्ले में नगर निगम द्वारा बनाए अमृत सरोवर का निरीक्षण करने आए नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का आज शक्ति नगर स्थित राहुल नवरत्न और संजय कुमार के प्रतिष्ठान पर नगर आयुक्त का नागरिक अभिनंदन किया गया। राहुल नवरत्न नगर आयुक्त को राजस्थानी पगड़ी पहना कर और अंगवस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया।
नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा
के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा महानगर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सीएम ग्रिड योजना के तहत महानगर में कई सड़कों का विश्वस्तरीय निर्माण कराया गया है। वहीं पथ प्रकाश व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
नालों की व्यापक सफाई का असर बरसात के दौरान दिखाई दिया है और महानगर में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। इसके अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण, स्टेडियम का निर्माण तथा बाराद्वारी स्थित बहुउद्देशीय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
महानगर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से शहर की तस्वीर में बदलाव देखने को मिल रहा है। विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अलीगढ़ के मीडिया कर्मियों ने सेवा भवन स्थित नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी नगर आयुक्त का सम्मान किया गया।
विशेष बात यह रही कि एक दिन पूर्व ही नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा का जन्मदिवस भी मनाया गया था। इस अवसर पर पत्रकार संजय कुमार, राहुल नवरत्न, श्यामसुंदर शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम शर्मा, अमित शर्मा, विनीत गुप्ता सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!