उडुपी में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन में विशेष शर्मा सम्मानित ‘KSHAMATVAM 2026’ में आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान, शोध और आधुनिक गुणवत्ता मानकों पर दिया जोर
उडुपी में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन में विशेष शर्मा सम्मानित
‘KSHAMATVAM 2026’ में आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान, शोध और आधुनिक गुणवत्ता मानकों पर दिया जोर

उडुपी, कर्नाटक। आयुर्वेद के क्षेत्र में आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘KSHAMATVAM 2026’ में V R ATHARVAVEDA PHARMACEUTICALS PVT. LTD. के निदेशक विशेष शर्मा को आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उडुपी, कर्नाटक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आयुर्वेद एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान All India Institute of Ayurveda (AIIA) के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने विशेष शर्मा को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा पद्धति एवं वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने, शोध, नवाचार तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा की संभावनाओं को लेकर विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।
सम्मेलन में आयुर्वेद के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और बदलते वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य में आयुर्वेद की भूमिका पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान और आधुनिक गुणवत्ता मानकों के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
V R ATHARVAVEDA PHARMACEUTICALS PVT. LTD. आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी की ओर से शास्त्रीय आयुर्वेदिक औषधियों सहित विभिन्न आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
सम्मान मिलने के बाद विशेष शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा को आधुनिक गुणवत्ता मानकों, शोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस सम्मान को अपनी पूरी टीम के प्रयासों और आयुर्वेद के प्रति समर्पण का सम्मान बताते हुए इसे आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।
