संगठन की सक्रियता और मजबूती पर हुआ मंथन, तहसील इकाइयों के कार्यों की समीक्षा

0
IMG-20261002-WA0084

संगठन की सक्रियता और मजबूती पर हुआ मंथन, तहसील इकाइयों के कार्यों की समीक्षा

हाथरस : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की जिला बैठक एवं समीक्षा बैठक स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की जिला एवं तहसील इकाइयों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने पर पदाधिकारियों ने मंथन किया। मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री योगेश कौशिक, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा और हाथरस जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ तहसील स्तर की कार्यकारिणियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सक्रियता से निर्वहन करे और पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए।
मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाता रहा है। संगठन को गांव से लेकर जिला और मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
मंडल महामंत्री योगेश कौशिक ने कहा कि संगठन की तहसील इकाइयां उसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। तहसील स्तर पर संगठन जितना सक्रिय होगा, पत्रकारों की समस्याओं को उतनी ही मजबूती से उठाया जा सकेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने का आह्वान किया।
अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ पत्रकार हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
हाथरस जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित ने कहा कि जिला और तहसील कार्यकारिणियों की नियमित समीक्षा से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पत्रकारों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।
बैठक के समापन पर मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह, मंडल महामंत्री योगेश कौशिक एवं अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला मंत्री हरिबाबू सिंह, जिला मंत्री उमाकांत पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष राजू शर्मा, हाथरस तहसील अध्यक्ष अनिल चौधरी, सासनी तहसील अध्यक्ष विमल कुमार, सिकंदराराव तहसील संयोजक फेजान भारती, गौरव दीक्षित, रावेन्द्र सिंह, आकाश शर्मा, शिवम वार्ष्णेय, छोटू पुरोहित, अमन मलिक, शिवम वार्ष्णेय सहित जिले एवं तहसीलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!